1.यूक्रेन जंग में शांति की उम्मीद: पुतिन ने भारत, चीन और ब्राजील को बताया संभावित मीडिएटर

यूक्रेन

अखंड केसरी ब्यूरो:-रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति वार्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन देशों – भारत, चीन और ब्राजील – को मध्यस्थ के रूप में संभावित भूमिका निभाने का संकेत दिया है। पुतिन ने माना कि युद्ध को समाप्त करने के लिए भारत ने अपने प्रयासों को गंभीरता से आगे बढ़ाया है, और इस दिशा में वह चीन और ब्राजील के साथ मिलकर काम कर सकता है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब युद्ध को दो साल से अधिक हो चुके हैं और कई बार शांति वार्ता की कोशिशें असफल रही हैं। इस नए पहलू में, पुतिन ने यह भी स्पष्ट किया है कि रूस केवल उन्हीं देशों की मध्यस्थता को स्वीकार करेगा, जिनके साथ उसके घनिष्ठ संबंध हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस और यूक्रेन के बीच शांति प्रयासों को देखते हुए, इस वार्ता की संभावना और भी प्रबल हो गई है। हालांकि, इसमें चीन का शामिल होना भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के कारण चीन को भारत का दुश्मन माना जाता है। अब यह देखना होगा कि ये तीन देश किस तरह से इस जटिल मुद्दे को हल करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

Share This Article
Leave a comment