बारिश के कारण ईंट भट्ठे के गोदाम की दीवार गिरी किसान की मौत, साइकिल से खेत में जा रहे थे

मानसामानसा में आज यानी रविवार को बारिश के कारण ईंट भट्ठे के गोदाम की दीवार गिरी, जिससे साइकिल पर जा रहे किसान की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। हादसा जवाहरके गांव में हुआ। मृतक की पहचान 58 वर्षीय किसान जगजीवन सिंह के तौर पर हुई है।
सीसीटीवी में दिखा कि गोदाम की दीवार किसान के ऊपर गिरी। - Dainik Bhaskar

घटना उस समय हुई जब जगजीवन सिंह सुबह अपने खेत का चक्कर लगाने जा रहे थे। गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि दीवार गिरने का धमाका सुनकर वे बाहर आए। उन्होंने देखा कि जगजीवन सिंह दीवार के नीचे दबे हुए थे। उन्हें तुरंत हंसना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुलदीप सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक को पहले भी कई बार दीवार की खराब स्थिति के बारे में सूचित किया गया था। लेकिन मालिक ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। थाना सिटी वन के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Share This Article
Leave a comment