अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर चूक का ठीकरा फोड़ते हुए इसे उनकी नालायकी बताया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कहा कि वे केवल पानी में उतरकर फोटो खिंचवाकर चले गए, लेकिन किसी तरह की मदद का ऐलान नहीं किया। उल्टा, दिल्ली जाकर ऐसा बयान दिया जिसने पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। उन्होंने सवाल किया कि अगर पंजाब में बाढ़ अवैध माइनिंग से आई है, तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ को क्या कहा जाएगा? वहीं, दिल्ली तक में पानी की स्थिति ठीक से संभाली नहीं जा रही।
पीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अरोड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर होती है और हमने उसे पूरी तरह निभाया है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार कांग्रेस सरकार की लापरवाही और चुनावी माहौल के कारण ही सुरक्षा में चूक हुई थी। वहीं, उन्होंने पंजाब बीजेपी की लोकल लीडरशिप पर सवाल उठाया है।


