पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया गवर्नर हाउस में फिसले चोट लगी: चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया

चंडीगढ़ । पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को गुरुवार को अचानक चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत चंडीगढ़ स्थित PGI में भर्ती कराया गया है।PGI सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल कटारिया चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस में फिसल गए थे। जिस वजह से उनको चोट लगी है। हालांकि गवर्नर हाउस की तरफ से इस बारे में औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

PGI में सीनियर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पीजीआई प्रशासन ने कहा कि गवर्नर हल्का सा फिसल गए थे। जिसके बाद ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर विजय गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर रोहित मनोज ने जांच की। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत बिल्कुल ठीक है। घबराने वाली कोई बात नहीं  है। अभी वह डॉक्टर की देखरेख में हैं। वे जल्दी ही अपना रूटीन काम शुरू कर सकेंगे।

पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल और डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्हें 31 जुलाई 2024 को पंजाब का गवर्नर और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया था। इसके बाद शिमला और राजस्थान में भी उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है।

23 जुलाई को चंडीगढ़ में गुलाब चंद कटारिया ने जनता दरबार लगाया था।
23 जुलाई को चंडीगढ़ में गुलाब चंद कटारिया ने जनता दरबार लगाया था।

एक दिन पहले जनता दरबार लगाया

बुधवार को गुलाब चंद कटारिया ने दूसरा जनता दरबार लगाया था। सुबह 10 से 12:30 बजे तक आयोजित इस दरबार में कई नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। तब कटारिया ने कहा था कि लोग अधिकतर छोटी-छोटी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ​​​मैं इस कुर्सी पर लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए बैठा हूं। जनता दरबार का उद्देश्य है कि लोग सीधे अपनी समस्याएं रख सकें और समाधान हो सके।

Share This Article
Leave a comment