टोक्यो। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया है। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुंचा है।
US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। एजेंसी के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:54 बजे आया। जापान के NHK टेलीविजन के मुताबिक, देश के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं। जापान ने अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है।
रूस और जापान में भूकंप-सुनामी मुंह बोलती तस्वीरे
भूकंप से कामचटका के उत्तरी कुरीलों में एक घर की छत का हिस्सा गिरता नजर आया।

रूस के कामचटका में भूकंप की वजह से कई कारें हिलती नजर आईं।

कामचटका में भूकंप के झटकों से घरों में रखा सामान हिलने लगा।

जापान के चिबा प्रान्त के सोसा शहर में कुजुकुरी तट पर लहरें टकराती नजर आईं।

कामचटका के किंडरगार्टन स्कूल की इमारत को भूकंप से नुकसान पहुंचा है।


