अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ पिकअप से टकराई, 3 LPU छात्रों की मौत

जालंधर-  अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर जालंधर जिले में गोराया के पास ओवरस्पीड कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में आ रहे पिकअप ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर गोराया पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक जालंधर साइड से लुधियाना जा रहे थे।

हादसा इतना भीषण था कि टोयोटा कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि, टाटा-407 भी क्षतिग्रस्त हो गई। टाटा-407 का ड्राइवर भी गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया। उसकी टांग में फ्रैक्चर है। मृतकों की पहचान कश्मीर मोहम्मद के बेटे साहिल मोहम्मद (23), अवतार चंद के पुत्र दलजीत भट्टी (20) और देसराज मेहमी के बेटे अवतार मेहमी (17) के रूप में हुई है। ये सभी जालंधर में थाना फिल्लौर के अंतर्गत मुठड्डा कलां के रहने वाले थे। तीनों युवक फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्र थे।

एक्सीडेंट में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार युवकों के शवों को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। - Dainik Bhaskarएक्सीडेंट में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार युवकों के शवों को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

युवकों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची थी।
युवकों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची थी।
दूसरी लेन में कार की टक्कर पिकअप ट्रक से हुई। ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दूसरी लेन में कार की टक्कर पिकअप ट्रक से हुई। ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
एक्सीडेंट के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंची। इस दौरान हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी।
एक्सीडेंट के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंची। इस दौरान हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी।
युवकों के शवों को एम्बुलेंस में डालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
युवकों के शवों को एम्बुलेंस में डालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टर ने युवकों को मृत घोषित किया। इसके बाद उनके शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।
डॉक्टर ने युवकों को मृत घोषित किया। इसके बाद उनके शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।

सड़क सुरक्षा फोर्स ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और शवों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल टाटा-407 के ड्राइवर विजय कुमार ने बताया कि वह जालंधर की तरफ जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार पलटकर उसकी लेन में आ गई और टकरा गई। उसकी टांग में फ्रैक्चर हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- 100 से ज्यादा स्पीड में थी कार

हाईवे पर गैराज चलाने वाले प्रत्यक्षदर्शी बैंस ने बताया कि टोयोटा कार की स्पीड 100 से भी ज्यादा थी। देखते ही देखते ड्राइवर का इससे नियंत्रण खो गया और कार डिवाइडर तोड़ दूसरी तरफ ट्रक से टकरा गई। हम दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन कार पिचक चुकी थी। युवकों ने अंदर ही दम तोड़ दिया था।

अस्पताल में स्ट्रेचर पर मृत पड़ा तीनों में से एक युवक।
अस्पताल में स्ट्रेचर पर मृत पड़ा तीनों में से एक युवक।

शवों को सिविल अस्पताल में रखवाया

सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई मक्कड़ सिंह ने कहा कि कार काफी ज्यादा तेज रफ्तार से आ रही थी और फगवाड़ा से आ रही थी। इस दौरान जालंधर की तरफ जाने वाली सड़क पर वह पहुंचकर ट्रक से टकरा गई। इस घटना में तीनों कार सवारों की मौत हो गई।

मृतकों के शवों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। टाटा-407 के ड्राइवर का कोई कसूर नहीं था, लेकिन हादसे में उसकी टांग टूट गई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Share This Article
Leave a comment