BREAKING : पंजाब के मुख्यमंत्री पर साजिश? पोलोनियम देने का दावा और अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसमें CM भगवंत मान भर्ती हैं।
मोहाली- पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरी मेल में CM के मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है।

अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था।

पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल को चारों तरफ से पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने घेरा डाल दिया   है। यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। CM सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं।

फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां एकदम से छुट्‌टी करवा दी गई है। बता दें कि CM पहले रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मोहाली अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिर सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए। वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम करीब 5 बजे फिर यहां भर्ती कराया गया था।

धमकी का पता चलते ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
धमकी का पता चलते ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

धमकी भरी ई-मेल में क्या लिखा

हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजी ई-मेल में लिखा है कि 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इसमें मोहाली के स्कूलों और फोर्टिस अस्पतालों को टारगेट करने की धमकी दी गई है। पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो।

मेल में लिखा हुआ है कि फोर्टिस अस्पताल से भगवंत मान की लाश निकलेगी। शहीद भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने सीएम मान को पोलोनियम से इन्फेक्ट कर दिया है। अगर जिंदा बच गया तो बेअंत (पूर्व CM बेअंत सिंह) की तरह ठोकेंगे। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है।

हालांकि इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम धमकी मिल चुकी है लेकिन हर बार ये खोखली निकली और कोई धमाका नहीं हुआ। मगर, इस बार CM भगवंत मान को लेकर धमकी की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

धमकी भरी ई-मेल की कॉपी…

स्कूलों और अस्पताल को यह मेल भेजी गई है।
स्कूलों और अस्पताल को यह मेल भेजी गई है।

Share This Article
Leave a comment