डिप्टी कमिश्नर ने लद्देवाली फ्लाईओवर के निर्माण और डिजाइन संबंधी जांच के लिए कमेटी का किया गठन

15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा

 

जालंधर, 18 फरवरी: जनहित और लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने शहर में बने लद्देवाली फ्लाईओवर के निर्माण और डिजाइन संबंधी तथ्यों की विस्तारपूर्वक जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

 

फ्लाईओवर की बनावट और डिजाइन में कुछ कमियों के कारण आवागमन के दौरान लोगों को हो रही असुविधा और परेशानी का मामला ध्यान में आने उपरांत यह कार्रवाई की गई है।

 

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच के लिए मुख्यमंत्री क्षेत्रीय अधिकारी, जालंधर की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। समिति में एस.ई. नगर निगम, जालंधर और अतिरिक्त एस.ई. पी.एस.पी.सी.एल., जालंधर कैंट को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है, ताकि निर्माण और डिजाइन संबंधी सभी तकनीकी पक्षों की गहराई से जांच की जा सके।

 

डिप्टी कमिश्नर ने समिति को स्पष्ट हिदायतें जारी करते हुए कहा कि मौके की विस्तारपूर्वक जांच करके फ्लाईओवर के निर्माण और डिजाइन संबंधी सभी तकनीकी और प्रशासनिक पक्षों की तस्दीक की जाए और यदि कोई लापरवाही या मानदंडों की उल्लंघना पाई जाती है तो उसके बारे में स्पष्ट सिफारिशों सहित रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर पेश करने को यकीनी बनाई जाया।

 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा और सुविधा वचनबद्ध है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment