अखंड केसरी स्पोर्ट्स डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का शेड्यूल गुरुवार (22 फरवरी) को जारी हो गया है। पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की खेलेगी। यह मैच उसके होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 फरवरी को होगा। चेन्नई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम से होगा। अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। चेन्नई की टीम रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल के किसी सीजन का पहला मैच खेलेगी। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में उद्घाटन मैच खेल चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स अपना शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में खेलेगी। महिला प्रीमियर लीग का फाइनल दिल्ली में खेला जाएगा, उसके तुरंत बाद मैदान को आईपीएल के लिए तैयार करने में समय लगेगा। इस कारण दिल्ली के शुरुआती दो मैच विशाखापत्तन में होंगे। देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 17 दिनों का कार्यक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
आईपीएल के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल
मैच | तारीख | टीमें | जगह |
1 | 22 मार्च | CSK vs RCB | चेन्नई |
2 | 23 मार्च | PBKS vs DC | मोहाली |
3 | 23 मार्च | KKR vs SRH | कोलकाता |
4 | 24 मार्च | RR vs LSG | जयपुर |
5 | 24 मार्च | GT vs MI | अहमदाबाद |
6 | 25 मार्च | RCB vs PBKS | बेंगलुरु |
7 | 26 मार्च | CSK vs GT | चेन्नई |
8 | 27 मार्च | SRH vs MI | हैदराबाद |
9 | 28 मार्च | RR vs DC | जयपुर |
10 | 29 मार्च | RCB vs KKR | बेंगलुरु |
11 | 30 मार्च | LSG vs PBKS | लखनऊ |
12 | 31 मार्च | GT vs SRH | अहमदाबाद |
13 | 31 मार्च | DC vs CSK | विशाखापत्तनम |
14 | 1 अप्रैल | MI vs RR | मुंबई |
15 | 2 अप्रैल | RCB vs LSG | बेंगलुरु |
16 | 3 अप्रैल | DC vs KKR | विशाखापत्तनम |
17 | 4 अप्रैल | GT vs PBKS | अहमदाबाद |
18 | 5 अप्रैल | SRH vs CSK | हैदराबाद |
19 | 6 अप्रैल | RR vs RCB | जयपुर |
20 | 7 अप्रैल | MI vs DC | मुंबई |
21 | 7 अप्रैल | LSG vs GT | लखनऊ |
देश में होगा ही पूरा आईपीएल
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा। सिर्फ 2009 में ही आईपीएल पूरी तरह से विदेश में (दक्षिण अफ्रीका) खेला गया था, जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण कुछ मुकाबले यूएई में खेले गए थे। हालांकि, 2019 में आम चुनाव के बावजूद भारत में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।


