


28 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा
करवा चौथ की रात को खुले आंगन में पार्टी रखी गई थी। जिसमें डांस का फ्लोर भी लगाया गया था। इसमें कई महिलाएं और लड़कियां पंजाबी गाने पर डांस कर रहीं थी। इस दौरान महिला आशा भी नाच रही ती। डीजे पर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल का ‘अख लड़ गई’ सॉन्ग बज था। इसी दौरान महिला नाचते हुए थोड़ी लड़खड़ाते हुए नजर आई। उसने आसपास कुछ पकड़ने की कोशिश की, ताकि गिरने से बच सके। लेकिन वहां कोई ऐसी चीज नहीं थी। इस दौरान बाकी महिलाएं डांस में बिजी थीं, उसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। चंद सेकेंड में महिला मुंह के बल नीचे गिर गई। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद महिला काे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। अगले दिन गमहिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
