एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने विक्की निहंग का किया एनकाउंटर: इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या में था वांछित, पुलिस पर की फायरिंग

लुधियाना । पंजाब के लुधियाना में देहाती इलाके में आज (4 अक्टूबर) एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने गैंगस्टर डोनी बल्ल और मुन्न घनश्यामपुरिया के करीबी विक्की निहंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विक्की निहंग ने 23 अगस्त 2025 को लुधियाना में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या की थी। तभी से वह इस केस में वांछित था। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी साझा की है।

आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसे जनवरी 2025 में एसएएस नगर में 02 अवैध विदेशी निर्मित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति और उसके सहयोगियों को विदेश में बैठे आकाओं ने पंजाब में सनसनीखेज हत्याएं करने का निर्देश दिया था लेकिन समय रहते बदमाश को काबू कर लिया है। आरोपी से पुलिस को 01 पिस्तौल और 04 जिंदा कारतूस मिले है।

Share This Article
Leave a comment