बठिंडा। हिमाचल के मंडी से BJP सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट मानहानि केस में पेशी के लिए बठिंडा कोर्ट में पहुंचीं हैं। उन्हें सुरक्षा घेरे में कोर्ट तक लाया गया। बठिंडा सिटी के एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए कोर्ट में नाकाबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा मेन फोकस लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बहाल रखने पर है, ताकि कोई शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम ना दे सके।

यह मामला 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रिपोस्ट किया था।




