अमृतसर में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : स्कूलों की मैनेजमेंट को ई-मेल के जरिए धमकी; शहर में हाई अलर्ट

अमृतसर पंजाब के अमृतसर में 15 नामी प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के आदेश पर सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। स्कूलों की मैनेजमेंट को ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत अमृतसर पुलिस को सूचित किया।

इसके साथ ही बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजा गया कि वह तुरंत अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाएं। सभी स्कूल वैन को बुलाकर बच्चों की छुट्‌टी कर दी गई। वहीं पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया। मौके पर बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है। स्कूल के अचानक मैसेज से पेरेंट्स भी घबराते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं अचानक छुट्‌टी किए जाने से बच्चों में भी हड़कंप मच गया। वह घर पहुंचने की जल्दी में दिखे। स्कूल के अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है।

स्कूलों को धमकी के बाद डीसी ने छुट्टी के निर्देश जारी किए।

स्कूलों को धमकी के बाद डीसी ने छुट्टी के निर्देश जारी किए।

पुलिस की टीमें अंदर जाकर क्लासरूम की जांच कर रही हैं। ई-मेल की जांच साइबर सैल को भेज दी गई है। यह धमकी किस संगठन या व्यक्ति ने दी, अभी इसका खुलासा नहीं हआ है। पुलिस ने भी जांच के बाद इस बारे में बयान जारी करने की बात कही है।

पुलिस बोली- जांच चल रही, शरारत हो सकती है

इस बारे में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस का पहला बयान आया है। जिसमें पुलिस ने कहा- शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ है। प्रत्येक स्कूल में एक गजटेड अधिकारी तैनात किया गया है और एंटी-सबोटाज जांच चल रही है। साइबर पुलिस थाने की पुलिस ईमेल के सोर्स का पता लगा रही है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में कुछ विद्यार्थी शरारत करते हुए पकड़े गए थे। घबराने की कोई जरूरत नहीं। पुलिस मुस्तैद है और पूरी तरह सतर्क है।

Share This Article
Leave a comment