BREAKING :  डीआईजी रेंज के ऑफिस में तैनात जवान ने ड्यूटी के दौरान अपने सिर में गोली मारी :  मौके पर ही मौत; पुलिस ने शव कब्जे में लिया

लुधियाना। लुधियाना में डीआईजी रेंज के ऑफिस में तैनात जवान ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अपने सिर में गाेली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लुधियाना के रानी झांसी रोड स्थित DIG रेंज में हुई, जहां जवान ड्यूटी पर तैनात था। मृतक की पहचान तीर्थ सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 50 साल है। वह एमएसके की ड्यूटी कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

डीआईजी रेंज का ऑफिस, जहां जवान ने सुसाइड किया। - Dainik Bhaskar

डीआईजी रेंज का ऑफिस, जहां जवान ने सुसाइड किया।

रात को ड्यूटी पर आया, गुमसुम था

पुलिस के मुताबिक, जवान तीर्थ सिंह देर रात अपनी निर्धारित ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार ली। गोली उनके सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

तीन बच्चे, तीनों कनाडा में रहते है

पुलिस के मुताबिक मृतक तीर्थ सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। तीनों बच्चे इस समय कनाडा में रहते हैं। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Share This Article
Leave a comment