चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ने डीआई रोपड़ हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वतखोरी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा मेरे द्वारा डीआईजी रोपड़ को पुलिस महकमे से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भ्रष्टाचार के मामले में नामजद कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो, उसका बिल्कुल साथ नहीं दिया जाएगा। हर तरह की रिश्वतखोरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जंग जारी रहेगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीआईजी भुल्लर के भ्रष्टाचार मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैंने ही डीआईजी को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे।डीआईजी के घर से मिला था साढ़े सात करोड़ रुपये कैश बिचौलिए कृष्णु ने खोले कई राज संपित्तयों की जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे
