लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण पंजाब सरकार ने फिर 13 जनवरी तक छुट्टियों को बढ़ाई : शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस संबंध में सोशल मीडिया की पोस्ट

मोहाली- पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर बताया कि राज्य में लगातार ठंड और धुंध बढ़ रही है। बच्चों और स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक रहेंगी।

यह आदेश सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। पहले 8 जनवरी यानी कल स्कूल खुलने थे। पंजाब के स्कूल 24 दिसंबर से बंद हैं। उसके बाद बढ़ रही ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां लगातार बढ़ रही है।

शिक्षा मंत्री बैंस की सोशल मीडिया पोस्ट…

24 दिसंबर से बंद हैं स्कूल

सर्दी के कारण पंजाब सरकार ने 24 से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए थे। 1 जनवरी को स्कूल खुलने थे। इसके बाद 7 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गईं। लेकिन लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण सरकार ने फिर 13 जनवरी तक छुट्टियों को बढ़ा दिया है।

छुट्टियों के अनुसार बनाया एकेडमिक कैलेंडर

शिक्षा विभाग की तरफ से अपना एनुअल एकेडमिक कैलेंडर बनाया गया है। उसमें भी इन छुट्टियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा मंथली वाइस जो सिलेबस बांटा गया है। उसे भी इसी आधार पर बांटा गया है, जिससे स्कूलों में पढ़ाई नियमित चलती रहे। यदि कोई प्राइवेट स्कूल सरकारी निर्देशों की पालना नहीं करता तो उसके खिलाफ सरकार कड़ा एक्शन लेगी।

19 हजार सरकारी स्कूलों में 35 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स

पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। इनमें करीब 35 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई का रहे हैं। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है, 7 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में विभाग किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है।

Share This Article
Leave a comment