अखंड केसरी ब्यूरो (प्रसार भारती):- लगभग 34 दिनों से लगातार दिल्ली- अमृतसर रेलवे मार्ग पर शम्भू रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठे किसान नेताओ ने चंडीगढ़ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेलवे ट्रेक से धरना समाप्त करने का एलान किया है ! किसानों के एक एलान से जहाँ रेलवे अधिकारियो ने वहां से ट्रेन्स को फिर से चलाने की तैयारी कर ली है वही इतनी गर्मी में रेलवे स्टेशन पर घंटो ट्रेन का इंतज़ार करने वाले यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है !
अपनी मांगो को लेकर 17 अप्रैल से अंबाला-अमृतसर रेल ट्रैक पर शम्भू रेलवे स्टेशन पर बैठे किसान नेताओ ने आख़िरकार रेल ट्रैक से हटने का एलान कर दिया है जिससे रेलवे अधिकारियो ने राहत की सांस ली ! रेलवे प्रशासन अब पहले है की तरह ट्रेन्स चला सकेंगे ! अंबाला रेल मंडल के वरिष्ट वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार का कहना है कि उन्हें मिडिया से पता चला है कि किसानों की कुछ मीटिंग चंडीगढ़ में हुई है जिन्होंने रेलवे ट्रैक से हटने का फैसला किया है लेकिन अभी तक राज्य सरकार से या आधिकारिक रूप से कोई लेटर नहीं मिला है इसलिए कुछ कह पाना मुश्किल है ! उन्होंने कहाँ कि लगभग 34 दिनों से अंबाला-अमृतसर रेलमार्ग बंद है जिस कारण अभी तक सभी मिलाकर 5655 ट्रेन्स प्रभावित हुई है ! जिसमे 2210 ट्रेन्स कैंसिल की गई है ! उन्होंने कहाँ कि इन आकड़ो को देखकर है पता चल जाता है कि रेलवे को काफी नुक्सान हुआ है ! उन्होंने कहा कि अगर रास्ता खुलता है जिन ट्रेन्स का रुट बदला हुआ है उन्हें तो ट्रेक की जांच के बाद तुरंत चला दी जाएगी बाकि कैंसिल ट्रेन्स को चलाने में समय लगेगा ! उन्होंने कहाँ कि कुछ विभागों से जांच के बाद ट्रेन्स चला दी जाएगी !
