नवांशहर बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ गोलियां चली: 40 राउंड फायरिंग;स्कॉर्पियो में सवार 5 युवक  खून से लथपथ दिखे, I-20 कार में आए हमलावर

नवांशहर-  पंजाब के नवांशहर में बस स्टैंड में सोमवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। गोलियां लगने से 5 युवक घायल हो गए। दुकानदारों के मुताबिक 2 कारें एक-दूसरे का पीछा कर रही थीं। इनमें एक गाड़ी स्कॉर्पियो थी। इसका पीछा कर रही दूसरी कार में सवार युवकों ने बंगा बस अड्डे पर पहुंचते ही 35-40 राउंड गोलियां चलाई। इससे स्कॉर्पियो सवार 5 युवक घायल हो गए। सभी घायलों को गुरु नानक मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उनको लुधियाना DMC रेफर कर दिया गया।

गोली लगने से ड्राइविंग सीट पर घायल अवस्था में पड़ा युवक। - Dainik Bhaskar

गोली लगने से ड्राइविंग सीट पर घायल अवस्था में पड़ा युवक।

गाड़ी में घायल पड़े युवकों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
गाड़ी में घायल पड़े युवकों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर पहुंची पुलिस, घटना की जांच शुरू

गोलियां चलने की सूचना बस अड्डे पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोलियों से छलनी स्कॉपियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। अभी घटना के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है।

दूसरी गाड़ी में सवार लोग मौके से भाग गए हैं। CCTV कैमरों को चेक किया जा रहा है। वहीं मौके पर दुकानदारों ने बताया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। गोली चलाने वाले I-20 कार में सवार थे।

घायल युवक को एंबुलेंस में शिफ्ट करते हुए लोग।
घायल युवक को एंबुलेंस में शिफ्ट करते हुए लोग।

दुकानदार की अहम बातें…

  • भीड़ में गाड़ी फंसी, ​35-40 गोलियां चलीं: प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार सचिन घई ने कहा कि मैं दुकान पर था। पहले पटाखा चलने जैसे आवाज आई। पहले एक गोली चली, फिर दो फिर तीन। दोपहर का वक्त था। इसके बाद भीड़ में गाड़ी फंस गई। फायर की गिनती नहीं है। लेकिन 35-40 गोलियां तो चली होंगी।
  • डर के मारे लोग घायलों के पास नहीं गए: इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। गोलियां चलाने वाले भाग गए। मौके पर भीड़ इकट्‌ठी हो गई। गाड़ी में हमने एक युवक को जख्मी हालत में देखा। लोग डर गए थे, इसलिए कोई भी पास नहीं गया। पुलिस ने आकर उसे निकाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले गए। उसकी सांस चल रही थीं। टोटल कितने लोग थे, इसकी जानकारी नहीं है।
गोलियों लगने से क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो।
गोलियों लगने से क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो।

पुलिस बोली- घायलों के नाम पता कर रहे हैं

बंगा सिटी थाना प्रभारी राकेश ने कहा कि कितने फायर हुए, इसका पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच कर रहे हैं। युवकों के नाम क्या हैं, इसकी जानकारी अस्पताल से ली जा रही है। कितने लोग आए थे और कितनी गाड़ियों में थे, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share This Article
Leave a comment