पंजाब में कोहरे का कहर: डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, लेडी कॉन्स्टेबल समेत 5 की मौत

मोहाली- पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। शनिवार की सुबह बठिंडा में नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला कॉन्स्टेबल सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बठिंडा जिले के गांव गुड़तड़ी के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गाड़ी के अंदर से मृतकों के शव बाहर निकाले।

इनकी पहचान अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता बेन के रूप में हुई है। ये सभी गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले थे। सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। अनीता बेन महिला कॉन्स्टेबल बताई गई है। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि ये सभी फॉर्च्यूनर गाड़ी से शिमला गए थे। लौटते वक्त पंजाब के बठिंडा में घने कोहरे के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई।

बठिंडा में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद सड़क पर रखे गए मृतकों के शव। - Dainik Bhaskar

बता दें कि चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि शीतलहर नहीं चलेगी, लेकिन कोहरे का असर दिखाई देगा। पंजाब में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री नवांशहर में दर्ज किया गया।

उधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में मौसम बदला है। लाहौल स्पीति और चंबा की अधिक ऊंची चोटियों पर शुक्रवार की रात में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। प्रदेश में अगले 6 दिन तक अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।

 

पंजाब के बठिंडा में गुजरात के परिवार की फॉर्च्यूनर गाड़ी नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई।
पंजाब के बठिंडा में गुजरात के परिवार की फॉर्च्यूनर गाड़ी नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई।
बठिंडा में नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर गाड़ी को हटवाते पुलिस कर्मी।
बठिंडा में नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर गाड़ी को हटवाते पुलिस कर्मी।
Share This Article
Leave a comment