जालंधर में आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर हिंदू संगठनों का श्रीराम (कंपनी बाग) चौक में प्रदर्शन : AAP नेता अयूब खान की गिरफ्तारी मांगी

जालंधर। पंजाब के जालंधर में आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर हिंदू संगठनों ने श्रीराम (कंपनी बाग) चौक पर धरना लगा दिया है। सड़क पर टेंट गाड़कर हिंदू नेता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को आज (4 अक्टूबर) सुबह 11 बजे तक का टाइम दिया गया था लेकिन अभी तक किसी को नहीं पकड़ा गया। इसलिए अब अनिश्चितकालीन धरना लगेगा।

कंपनी बाग चौक पर प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के नेता। - Dainik Bhaskar

कंपनी बाग चौक पर प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के नेता।

वहीं धरने को देखते हुए यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले में मुस्लिम नेता अयूब खान, नमीन खान और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अयूब खान आम आदमी पार्टी (AAP) का नेता है और उसकी पत्नी बस्ती से पार्षद है।  एक साल पहले तक वह भाजपा में था। भाजपा ने उसे पंजाब में मुस्लिम विंग का इंचार्ज बनाया था, और उसकी यह नियुक्ति बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा स्टेट प्रधान थॉमस मसीह ने की थी। अयूब खान पहले कांग्रेस और अकाली दल में भी रह चुका है।

Share This Article
Leave a comment