9.88 करोड़ रुपए की जाली करेंसी जब्त
टीम ने पुराना अंबाला-कालका हाईवे पर घग्गर पुल के पास नाका लगाया और एक स्कॉर्पियो-एन (HR-41-M-6974) को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान 11.05 लाख रुपए की असली करेंसी और लगभग 9.88 करोड़ रुपए की जाली करेंसी जब्त की गई।
1000 रुपए के पुराने नोट भी पकड़े
बरामद जाली करेंसी में 1000 रुपए के 80 बंडल (80 लाख रुपए), 500 रुपए के 60 बंडल (30 लाख रुपए) और 2000 रुपए के 439 बंडल (लगभग 8.78 करोड़ रुपए) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बंडलों के ऊपर और नीचे असली नोट रखते थे, जबकि बीच में नकली नोट भरते थे। यह गिरोह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठगी की कई वारदातों में संलिप्त बताया जा रहा है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मोहाली के फेज-1 थाने में 7 करोड़ रुपए की ठगी का एक मामला दर्ज है। डेराबस्सी थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 318(4), 178, 179, 180 और 182 के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। एसएसपी एस.ए.एस. नगर हरमनदीप सिंह हांस ने कहा, “यह गिरोह लोगों को करोड़ों की ठगी का शिकार बना चुका है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई। जांच जारी है।”
