CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी
इस खौफनाक वारदात की तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक दर्जन से ज्यादा बदमाश अचानक दुकान में दाखिल होते हैं और हमला शुरू कर देते हैं। उनकी बेखोफी का आलम यह था कि हमलावरों में से कुछ ने दुकान पर रखे गमले उठाकर भी मारे, जो दिखाता है कि उन्हें पुलिस या कानून का जरा भी डर नहीं था।


सामान दिखाने से मना किया तो गुंडागर्दी दिखाई
जानकारी देते हुए धीर दी हट्टी’ के मालिक ने बताया कि पहले कुछ नौजवान दुकान पर कुछ सामान देखने आए थे। जब उन्हें सामान दिखाने से मना कर दिया गया, तो वे थोड़ी देर बाद लगभग 10-15 अन्य युवकों को साथ लेकर आए।
बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने दुकान मालिक को घायल कर दिया। भागते समय हमलावर दुकान मालिक के पिता की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घायल दुकानदार को तुरंत इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाके में दहशत का माहौल
इस बड़ी वारदात के बाद पूरे काकोवाल रोड इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अगर दिनदहाड़े और सरेआम ऐसी वारदातें होंगी तो हमें व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस को तुरंत इन बदमाशों को पकड़ना चाहिए।
पुलिस ने शुरू की जांच जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
