पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत 271 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, “लड़ती फौजें होती हैं, नाम जरनैलों का होता है।” उसी तरह असल मेहनत आपने की है, मेरा तो बस नाम है-मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत आज 271 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित लोकल बॉडी विभाग में किया गया। सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक 55 हजार 201 युवाओं को रोजगार दिए जा चुके हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे कहा जाता है- “लड़ती फौजें होती हैं, नाम जरनैलों का होता है।” उसी तरह असल मेहनत आपने की है, मेरा तो बस नाम है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को शोले फिल्म के डायलॉग “सन्नाटा क्यों है?” से भी प्रेरणा लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि “दुनिया एक स्टेज है। किसी का रोल लंबा होता है और किसी का केवल एक मिनट का” लेकिन उस रोल को इतनी ईमानदारी और मेहनत से निभाना चाहिए कि वह यादगार बन जाए। शोले फिल्म का डायलॉग उसी चीज का उदाहरण है।

सीएम कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए।
सीएम कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए।

पहले सरकारी नौकरी एक सपना थी

सीएम ने कहा कि पहले सरकार की नौकरी एक सपना होती थी, लेकिन अब यह पढ़ाई और मेरिट के आधार पर मिलती है। नंबर लो और नौकरी आपके घर तक पहुंच गई। आप 55 हजार 201 लोगों से जाकर पूछ सकते हो कि क्या किसी को नौकरी के लिए सिफारिश लगानी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि अब आप पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा हो और इसमें अपना योगदान दें। सीएम ने कहा कि दुनिया एक स्टेज है- किसी का रोल बड़ा होता है और किसी का केवल एक मिनट का, लेकिन उस रोल को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।

पहले तो पंजाब में जीजा साला ही चलता था

सीएम ने कहा कि मेरे चाचा या मामा कोई राजनीति में नहीं थे। लेकिन हमने कागज भरे और सत्ता में आए। आज हमें कहा जाता है कि कैसा मटेरियल आ गया। हमारे विधायकों में 13 डॉक्टर और 7 वकील हैं। सबसे पढ़े-लिखे लोग चुने गए हैं। इससे पहले ऐसा नहीं हुआ था। पहले तो जीजा, साला, ताया और चाचा ही राजनीति में चलते थे। उन्होंने कहा कि मैं हर छोटे-छोटे समागम में जाता हूं।

Share This Article
Leave a comment