पंजाब सरकार का ग्रुप D मुलाजिमों को दिवाली गिफ्ट : ₹10 हजार एडवांस मिलेंगे, नहीं लिया जाएगा ब्याज

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने ग्रुप D कर्मचारियों के लिए त्योहारों को देखते हुए एक खास फैसला किया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हर कर्मचारी को 10,000 रुपए का ब्याज मुक्त एडवांस मिलेगा। इसका मतलब है कि यह पैसा पहले ही दिया जाएगा और इसे वापस चुकाते समय कोई ब्याज नहीं देना होगा। इस फैसले से करीब 35,894 कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा ।

वित्त मंत्री ने बताया कि साल 2024-25 में राज्य में 36,065 ग्रुप डी कर्मचारी थे। इनमें से 13,375 कर्मचारियों (करीब 37%) ने पहले ही एडवांस लिया था, जिस पर कुल 13.37 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लगभग 35,894 कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लगभग 35,894 कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

इस साल का बजट और खर्च

वित्त मंत्री ने कहा कि अगर इस साल सभी योग्य कर्मचारी एडवांस लेंगे तो खर्च 35.89 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। इसके लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपए का बजट रखा है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कैसे और कब मिलेगा पैसा

दीवाली (20 अक्टूबर) को देखते हुए यह पैसा 17 अक्टूबर तक कर्मचारियों को दे दिया जाएगा। इसे पांच बराबर मासिक किश्तों में वापस करना होगा। पहली किश्त की कटौती नवंबर 2025 की तनख्वाह से शुरू होगी।

Share This Article
Leave a comment