राहुल गांधी की वोटर अधिकार रैली को पप्पू यादव का समर्थन, बोले- लोकसभा तत्काल भंग हो और देशभर में SIR कराया जाए

सासाराम (रोहतास, बिहार), 17 अगस्त – कांग्रेस नेता राहुल गांधी की *वोटर अधिकार रैली* शुरू होने से पहले ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। यादव ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव तभी संभव होंगे जब मौजूदा लोकसभा को तत्काल भंग कर पूरे देश में *मतदाता पुनरीक्षण (SIR)* कराया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी के अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि वे स्वयं इस रैली में भाग लेने के लिए सासाराम पहुँचे हैं। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा जनता के वोट की चोरी के संबंध में किए गए खुलासे से यह साफ हो गया है कि वर्तमान चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक देशभर में SIR लागू नहीं होगा, तब तक लोकतंत्र के साथ न्याय संभव नहीं है। यादव ने केंद्र सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि देश की जनता अब पारदर्शी व्यवस्था चाहती है और यही सही समय है कि सरकार जनता का भरोसा बहाल करने के लिए नए चुनावों की दिशा में कदम उठाए।

 

 

Share This Article
Leave a comment