जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

जालंधर, पंजाब : मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के लिए पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफ़ान की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।  राज्य के बाकी जिलों में भी छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव और परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

 

 

Share This Article
Leave a comment