जालंधर में कल कई सड़कें रहेंगी बंद, रविदास जयंती पर रूट डायवर्ट; बूटा मंडी से निकलेगी शोभायात्रा, 1 को PM आएंगे

जालंधर जालंधर में श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बूटा मंडी से निकलने वाली शोभायात्रा और 3 दिवसीय मेले को लेकर आयोजक शहर को सजाने में लगे हैं। शोभायात्रा और प्रधानमंत्री मोदी के जालंधर विजिट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। PM मोदी 1 फरवरी को 4 बजे आदमपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए डीएवी यूनिवर्सिटी में बन रहे हैलिपैड पर उतरेंगे और फिर वहां से डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने 31 जनवरी को शहर में भारी वाहनों की एंट्री बैन कर दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का एलान किया है। 31 जनवरी को शहर के मेन रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और कुछ रास्ते पूरी तरह बंद रहेंगे। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।

  • बूटा मंडी से शुरू होकर 4 प्रमुख चौकों से गुजरेगी शोभायात्रा

    रविदास जयंती को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा बूटा मंडी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होगी। यह श्री गुरु रविदास चौक, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक (नकोदर चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) और पटेल चौक से होते हुए विभिन्न स्थानों से गुजरेगी और वापस गुरुद्वारा साहिब बूटा मंडी पर समाप्त होगी।जानिए :- शोभायात्रा के दौरान किन रोड से निकलें 1 फरवरी तक लागू रहेगा ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान:- यातायात पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचाने के लिए रूट प्लान जारी किया है। यह प्लान 31 जनवरी को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, कुछ विशेष मार्गों पर 31 जनवरी से 1 फरवरी तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।कपूरथला से आने वाले वर्कशॉप चौक से निकलें ः कपूरथला से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। ये वाहन कपूरथला चौक से वर्कशॉप चौक, मकसूदां चौक, भगत सिंह कॉलोनी, पठानकोट चौक, चौगिट्टी चौक, पीएपी चौक से बीएसएफ चौक होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे या बाहर जा सकेंगे।इन रूट पर रहेगी भीड़, वाहन के साथ जाने से बचें ः शोभायात्रा के कारण प्रतापपुरा मोड़, वडाला चौक, श्री गुरु रविदास चौक (घई अस्पताल के पास), तिलक नगर रोड (वडाला पिंड बाग के पास), बटापिंड मोड़ (चारामंडी के पास), मैनबों चौक, जग्गू चौक, माता रानी चौक, बबरीक चौक, डॉ. अंबेडकर भवन मोड़ (नकोदर रोड), टी-पॉइंट खालसा स्कूल (नकोदर रोड), नकोदर चौक, गुरु अमरदास चौक और समरा चौक पर 31 जनवरी से 1 फरवरी तक यातायात बंद रहेगा।नकोदर-शाहकोट जाने वाले वाया समरा चौक निकलें ः जालंधर शहर से नकोदर-शाहकोट की ओर जाने वाले सभी वाहन और सवारी बसें सतलुज चौक, समरा चौक, कुल रोड, ट्रैफिक सिग्नल लाइटें अर्बन एस्टेट फेज-2-सी.टी. इंस्टीट्यूट वाया पिंड प्रतापपुरा-नकोदर रूट का उपयोग करेंगी। वडाला चौक वाया श्री गुरु रविदास चौक और नकोदर चौक रोड सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment