रफ्तार का कहर: जालंधर हाईवे पर बस की टक्कर से कार पलटी, बड़ा नुकसान टला

जालंधर पंजाब के जालंधर जिले के भोगपुर हाईवे पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू होकर पलट गई। एक निजी बस की टक्कर लगने के बाद कार डिवाइडर पार कर नहर किनारे जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बैचों से जालंधर की ओर जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, कार टांडा के गांव बैचों से जालंधर की ओर आ रही थी। रायपुर रसूलपुर के पास आगे चल रही एक निजी कंपनी की बस ने कार को साइड मार दी। कार की गति अधिक होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार कई पलटियां खाती हुई डिवाइडर पार कर दूसरी ओर नहर के किनारे जा गिरी। कार में कुल तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार

कार में आगे बैठे दोनों लोगों ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी, जिसके कारण पीछे बैठी एक महिला और कंडक्टर साइड बैठे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment