सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा।
फरवरी 04, नई दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी याचिका में SIR के तहत मतदाता सूची में किए जा रहे संशोधन और चुनाव आयोग के आदेशों को चुनौती दी है। ममता बनर्जी की मांग है कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पुराने मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएं।
इस मामले में मोस्तारी बानू के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन की याचिकाएं भी शामिल हैं। सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वयं सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहने की संभावना है।
सीएम ममता सुनवाई के दौरान अपनी दलीलें खुद पेश कर सकती हैं। मामले की सुनवाई जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली शामिल हैं।
