प्रदर्शन के दौरान राजा बडिंग मुर्दाबाद और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। एससी विंग के आजूब दुगल ने कहा कि जब भी राजा वड़िंग जालंधर आएंगे, उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दलितों के खिलाफ की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है और इसका जवाब जनता उपचुनावों में वोट के जरिए देगी।


मोहिंदर भगत बोले 6 दलितों के कैबिनेट मंत्री बनाने वाली पंजाब की पहली सरकार है
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो दलितों को सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली सरकार ने इतिहास में पहली बार 6 दलितों को कैबिनेट मंत्री बनाया है, जो अपने आप में मिसाल है।
भगत ने कहा कि कांग्रेस के पंजाब प्रधान द्वारा दलित समाज के प्रति घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों का केवल राजनीतिक इस्तेमाल करती है, जबकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें सम्मानजनक स्थान देकर सच्चा प्रतिनिधित्व दिया है।

पंजाब एससी विंग महासचिव जरनैल नंगल बोले
बूटा सिंह रंग के काले जरूर थे लेकिन दिल के काले नहीं आप तो दिल के काले निकले अप के मन में दलितों के लिए क्या सत्कार है यह आप की जुबान ने बता दिया। उन्होंने कहा एससी कमिशन से उन्होंने मांग करते हुए कहा इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए इस आदमी को कोई माफी नहीं।
