फाजिल्का- फाजिल्का में नहरी पानी परियोजना की पानी की डिग्गी से एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को डिग्गी से बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक गुड़गांव का रहने वाला है। जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए फाजिल्का आया हुआ था। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि, मृतक की पहचान रोबन डीसा के रुप में हई है, जो गुड़गांव, हरियाणा का रहने वाला है। वह ट्रैवलिंग एजेंट का काम करता था। रोबन गुड़गांव से अपने दोस्त अभिषेक की बहन की शादी में फाजिल्का आया था।

फाजिल्का में नहरी पानी परियोजना की डिग्गी।
पैर फिसलने से पानी की डिग्गी में गिरा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, रात की शादी थी। शादी समारोह से होते हुए वह सैर करते हुए वह अन्नी इलाके की ओर चला गया, जहां नहरी परियोजना की पानी की डिग्गी के नजदीक सैर करते समय उसका पांव फिसल गया और पानी की इस डिग्गी में गिर गया। जिससे गिरने से युवक की मौत हो गई।
शव को डिग्गी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है, जो फाजिल्का आ रहे है। पुलिस के मुताबिक मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
