चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रही है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा का संबोधन शुरू हो गया है।
बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री ने घर से रवाना होने से पहले मां मंजीत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके साथ भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। इसके बाद उन्होंने CM भगवंत मान से मुलाकात की। बजट कॉपी पर फुलकारी वाला कवर चढ़ाया गया।
पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में AAP सरकार आखिरी बजट में महिलाओं से 2022 में किया चुनावी वादा पूरा करेगी। जिसमें हर महिला को 1,000 रुपए प्रति महीने देने के लिए बजट रखा जाएगा। सरकार गांवों से लेकर शहर और यूथ से लेकर इंडस्ट्री तक सभी पर फोकस कर सकती है। इसका संकेत सरकार बजट से ठीक पहले बिजली सस्ती करने और इंडस्ट्री पॉलिसी जारी कर दे चुकी है।
