पंजाब में गैस संकट गहराया: सर्वर क्रैश से सिलेंडर बुकिंग बंद, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, अमृतसर में एजेंसी बंद; CM से डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए

पंजाब अमेरिका और इजराइल के ईरान जंग का असर पंजाब-चंडीगढ़ पर भी पड़ा है। कॉमर्शियल सिलेंडर मिलने लगभग सभी जगह बंद हो गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडरों के लिए भी बुकिंग में समस्या आ रही है। सर्वर डाउन होने के कारण OTP नहीं आ रहा है। अमृतसर में अधिक भीड़ जुटने के कारण गैस एजेंसी को ही बंद कर दिया गया।

CM भगवंत मान ने कहा- सारे डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि पंजाब में कहीं भी LPG गैस की कमी नहीं आने दी जाए। जमाखोरी या ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

चंडीगढ़ में भी गैसे एजेंसियों पर भीड़ लगी हुई। लोगों खाली सिलेंडर लेकर घूम रहे हैं, लेकिन भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिल रहा। एक व्यक्ति ने कहा कि घर में बच्चे भूखे हैं और सिलेंडर लेने आया तो यहां मना कर दिया है। वहीं अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरे की बुकिंग भी 30 दिन के बाद हो रही है।

एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अरूण गुप्ता ने कहा कि डोमेस्टिक गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है। हर एजेंसी में गैस सिलेंडर हैं। पोर्टल में बुकिंग शो न होने के कारण सिलेंडरों की डिलीवरी में दिक्कत आई है। बिना बुकिंग वेरिफाई किए किसी भी कस्टमर को सिलेंडर नहीं भेज सकते।

सभी जिलों में क्या हालात हैं….

  • बठिंडा में बुकिंग ऐप नहीं चल रहा: बठिंडा में कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। घरेलू सिलेंडर को लेकर भी दिक्कत हो रही है। हालांकि, प्रशासन और एजेंसी मालिक घरेलू सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत होने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन ऐप से बुकिंग में हो रही दिक्कत से लोगों की आशंका बढ़ी हुई है। गैसे एजेंसियों पर भीड़ लगी हुई है। हालांकि डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है।
  • जालंधर में ब्लैक में खरीद रहे लोग: जालंधर में लोग कॉमर्शियल सिलेंडर को ब्लैक में खरीदनों को मजबूर हैं। यहां जो सिलेंडर पहले 1600 रुपए में मिलता था, वह अब 3500 रुपए का मिला रहा है। पहले जहां घरेलू सिलेंडर घरों में डिलीवर होता था, अब हालात ये हैं कि लोग एजेंसियों के सामने सिलेंडर लेकर लाइनों में खड़े हैं।
  • अमृतसर में गैस एजेंसी बंद: अमृतसर के इस्लामाबाद में अधिक भीड़ जुटने के कारण गैस एजेंसी को ही बंद कर दिया गया। लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर ही वापस घर लौट गए। हालांकि यहां भी प्रशासन का कहना है कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है, लेकिन एजेंसियों भी भीड़ लगी हुई है।
Share This Article
Leave a comment