BREAKING पंजाब में LPG संकट पर सियासी घमासान: विधानसभा में निंदा प्रस्ताव, खैहरा से उलझे आप विधायक

चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन गैस सिलेंडरों की सप्लाई का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग का असर अब दिखने लगा है। उन्होंने निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिसपर अब कल वोटिंग होगी। उन्होंने कहा कि गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है और कमर्शियल गैस की सप्लाई में कटौती भी शुरू हो गई है। साथ ही पंजाब में गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे आगे और संकट पैदा हो सकता है। मंत्री ने यह भी कहा कि गोदामों में पहले से ही जगह कम है।

वहीं इससे पहले प्रश्नकाल समाप्त होते ही सुखपाल सिंह खैहरा के मुद्दे पर सदन में फिर हंगामा हो गया। इस दौरान सदन में “शेम-शेम” के नारे भी लगे। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वह मेंबर साहिब आज सदन में मौजूद हैं। उन्होंने सुखपाल सिंह खैहरा के एक इंटरव्यू का जिक्र किया। इसके बाद सदन में फिर “शेम-शेम” के नारे लगने लगे। चीमा ने कहा कि यह व्यक्ति हमारी माताओं-बहनों की कोख तक जाने की बात करता है। कल किसी लग्जरी गाड़ी में बैठा होगा, क्योंकि ये लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। बंदा बनकर एक मिनट सुन लो। इस पर चीमा और खैहरा के बीच बहस बढ़ गई और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

चीमा ने स्पीकर से कहा कि यह बदमाशी करता है। इस पर आम आदमी पार्टी के विधायक खड़े हो गए। उनका कहना था कि यह पंजाब विधानसभा में बदतमीजी करता है और हमारी औरतों के बारे में गलत बोलता है। जहां मर्जी आ जा, बाहर आ जा। तेरे जैसे कई बदमाशों की बदमाशी निकाली है।

चीमा ने कहा कि संविधान बाबा साहिब अंबेडकर ने बनाया है। उसी संविधान के तहत अरुणा चौधरी विधायक और मंत्री बनीं। माफ करना, आपका भी कोई दादा या परदादा मजदूरी करता होगा। यह सुखपाल खैहरा हमारी मजदूरी पर भी टिप्पणी करता है और हमें बंधुआ मजदूर कहता है।

उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं मजदूर के घर पैदा हुआ हूं और केजरीवाल व भगवंत मान ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभा रहा हूं। हम पांच बार बजट पेश कर चुके हैं और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। बाजवा साहब का धन्यवाद, लेकिन इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। यह जिस भी पार्टी में जाता है, वहां गड़बड़ कर देता है।

चीमा ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर पढ़ रहा था कि कहीं लिखा था तेल चोरी की, कहीं तिरपाल चोरी करते पकड़े गए और कहीं 12वीं की डिग्री छिपाते पकड़े गए। अगर मन में चोर हो, तभी चीजें छिपाई जाती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी डिग्री कहीं भी चेक करवा लो। तेरी तरह नहीं कि किसी और को अपनी जगह बैठाकर पेपर पास कर लिया हो। जहां भी इसे पब्लिक प्लेटफॉर्म मिलता है, वहां गलत बोलता है। चीमा ने आखिर में कहा कि पैसे मैं दे दूंगा, इसका इलाज करवा लो।AAP की महिला विधायक विधानसभा के बाहर कांंग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।

AAP की महिला विधायक विधानसभा के बाहर कांंग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।

केंद्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश

मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दिखना शुरू हो गया है। गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है और कॉमर्शियल गैस सप्लाई में कटौती भी शुरू हो गई है। ऐसे समय में राज्य में गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

उन्होंने कहा कि गोदामों में पहले ही जगह की कमी है, क्योंकि चावल का उठान धीमा चल रहा है। गेहूं की पैकिंग के लिए आमतौर पर जूट के बैग इस्तेमाल किए जाते हैं, जो बांग्लादेश से आते हैं। इस बार जरूरत के मुकाबले केवल तीन लाख बैग ही मिले हैं। इसलिए दो लाख प्लास्टिक बैग की व्यवस्था करने को कहा गया है।

कटारूचक ने बताया कि गैस के दामों में बढ़ोतरी भी की गई है, जिसका असर रेस्टोरेंट सहित अन्य क्षेत्रों की सप्लाई पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि चेन्नई और मुंबई में पहले ही दिक्कतें सामने आने लगी हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करने की बात भी कहीं। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इसका समर्थन करता हूं।

देश के विदेश नीति हुई फेल

वित्तंंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि देश की विदेश नीति फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि लड़ाई बंद हो रही है और उसके बाद इसकी घोषणा भी हो गई।

उन्होंने कहा कि आज जानकारी मिली है कि भारत की कंपनियों के पास तेल और गैस का स्टॉक केवल करीब 20 दिन का ही बचा है। इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत बहस होनी चाहिए और कल से इस पर दोबारा चर्चा की जानी चाहिए, क्योंकि इससे देश में आर्थिक संकट पैदा हो सकता है।इस पर स्पीकर ने कहा कि यह केवल आर्थिक संकट नहीं, बल्कि रोटी का संकट भी बन सकता है।

बीजेपी के खिलाफ हुई नारेबाजी

वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक शैरी कलसी ने कहा कि आज लोगों को सच्चाई बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक तीन-चार लोगों के फोन आ चुके हैं। कई लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि शादियों में आने वाले मेहमानों को कैसे संभालेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस संकट के मुद्दे पर बीजेपी सरकार चुप बैठी है। सरकार को बताना चाहिए कि गैस की किल्लत के बारे में लोगों को सही जानकारी कौन देगा। इस दौरान सदन में बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

बच्चों के सोशल मीडिया के प्रयोग पर आयु सीमा तय हो

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया के जहां फायदे हैं, वहीं इसके नुकसान भी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर रोक लगा दी है। भारत के दो राज्य भी इस दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे ध्यान में भी कुछ बातें आई हैं और इस पर काम शुरू किया गया है। ऐसी स्थिति तब बनती है जब बच्चे ग्राउंड में खेलने नहीं जाते। सरकार 31 हजार खेल मैदान बना रही है।

उन्होंने सभी से सुझाव देने की अपील की, ताकि इस विषय पर एक अच्छी नीति बनाई जा सके। यह प्रस्ताव विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने उठाया था। उन्होंने कहा कि यह अहम विषय है और इस पर सदन में बहस होनी चाहिए। इस पर कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि यह अहम विषय है।

सारी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सदियों से मां की कोख से वंश चलते आए है। आज कोख को लेकर कैसे बयान आते हैं। सरकार की योजना महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए है। खैहरा के इस बयान पर सारी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

वकील समुदाय की निंदा की है मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि – कल हरपाल सिंह चीमा को बंधुआ मजदूर कया गया। जबकि यह कानूनी अपराध है। ऐसा कर वकील समुदाय की निंदा की गई हरभजन सिंह मेहनत अफसर से मंत्री बने। उन्हें भी गलत कहा गया है। इन पर एक्शन लिया जाए।

एक्सईएन पर तुरंत एक्शन लिया जाए

विधायक प्रोफेसर बुद्वराम ने कहा कि मानसा में साहिल आनंद को एक्सईएन के पद पर लगाए जाने के कारण काम ठप पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि काम सही तरीके से नहीं हो रहा और उस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हुए हैं। इसलिए मंत्री से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई।

हिमाचल एंट्री टैक्स पर बबाल

प्रश्नकाल में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पंजाब के वाहनों पर टैक्स बढ़ाने का मुद्दा उठा। इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि अफसोस की बात है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। वहां की सरकार ने पंजाबियों पर टैक्स 70 रुपए से बढ़ाकर 170 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है और वहां की सरकार दिवालिया होने के करीब पहुंच गई है। कई स्कीमें वहां बंद हो गई है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री अपने नियमों का अध्ययन कर हिमाचल के वाहनों पर टैक्स लगाने पर विचार कर सकते हैं। जीरकपुर से लेकर पठानकोट तक का क्षेत्र हिमाचल से लगता है। हमारे कई मंत्रियों और विधायकों के विवाह भी हिमाचल में हुए हैं और उन्हें भी 170 रुपए देने पड़ते हैं।

इस पर विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि जिस तरह हिमाचल ने टैक्स लगाया है, क्या हम भी ऐसा नहीं कर सकते। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ है। वह पहाड़ी राज्य है, इसलिए वहां अलग-अलग तरह के नियम बनाए जा सकते हैं।

इस दौरान स्पीकर ने कहा कि आप राज्य के मंत्री हैं। गांव का सरपंच भी गांव में आने वालों पर टैक्स लगा सकता है। विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि हिमाचल को विशेष टैक्स लगाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने विधानसभा में प्रस्ताव पास कर टैक्स लगाया है। क्या मंत्री भी इस तरह कोई कार्रवाई करेंगे? इस पर मंत्री ने कहा कि टोल पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन आता है। हम सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाकर इस मामले को देखेंगे। इससे पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फाजिल्का में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने नया बस स्टैंड बनाने का फैसला लिया था। लेकिन किसी विभाग से मंजूरी नहीं ली गई। पैसे की भी बर्बादी हुई है।

वहीं सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा – उड़ीसा सरकार ने हमसे सेहत क्रांति, सड़क सुरक्षा मुहिम, फरिश्ते स्कीम के बेस्ट तजुर्बे मांगे हैं। सरकार का एक पत्र आया है। उन्होंने दावा किया है कि हम इसे आने वाले समय में लागू करेंगे।वहीं महिलाओं को एक हजार रुपए देने के सरकार के ऐलान को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा आज जवाब दे सकते हैं। ऐसे में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक उन्हें घेरने की कोशिश करेंगे। कल उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया था। महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी खैहरा नहीं रुके। उन्होंने पोस्ट डालकर इसे राजनीति से प्रेरित बताया।

डेराबस्सी में एसडीएम दफ्तर की योजना नहीं

कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मंत्री साहिब पता नहीं किस बात से नाराज़ हैं। मेरे हर काम को इनकार किया जा रहा है। अब मुझे वित्त मंत्री से उम्मीद है। इस पर गुरमीत सिंह मुंडियां ने कहा कि डेराबस्सी में नया एसडीएम ऑफिस बनाने की कोई योजना नहीं है। हालांकि इनकी नाराज़गी जल्द ही दूर कर दी जाएगी। विधायक ने कहा कि जब तक तहसील ऑफिस नहीं मिलता, तब तक मोबाइल तहसील ऑफिस दे दिया जाए।

मलेरकोटला का शताब्दी समारोह मनाएंगे

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मलेरकोटला का सरकारी कॉलेज जल्द ही 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस बारे में विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा ने उन्हें जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारा कोई शैक्षणिक संस्थान 100 साल पूरे करने जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment