सीएम भगवंत मान ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की फोन पर बात, अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष उड़ानों का आश्वासन

अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu से फोन पर विस्तृत बातचीत कर अरब देशों में रह रहे पंजाबियों की स्थिति पर चर्चा की। इस संबंध में एनआरआई मामलों के मंत्री Dr. Ravjot Singh ने भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर राज्य सरकार की ओर से फंसे हुए पंजाबियों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि अरब देशों से पंजाबियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सभी प्रभावित व्यक्तियों के नाम और संपर्क नंबर केंद्र सरकार को भेज दिए गए हैं, ताकि समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने प्रवासी भाइयों की सुरक्षा और सकुशल वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए एनआरआई विंग का 24/7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके हेल्पलाइन नंबर 0172-2260042 और 0172-2260043 हैं, जबकि व्हाट्सएप नंबर +91 94787 79112 जारी किया गया है, ताकि जरूरतमंद लोग तुरंत संपर्क कर सकें और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकें।

Share This Article
Leave a comment