जालंधर में LPG सिलेंडर चोरी करते पकड़े गए 2 चोर, लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा

सिलेंडर चोरी करने वाले मांमा भांजे को लेकर जाते लोग।
जालंधर पंजाब में LPG क्राइसिस के बीच सिलेंडर चोरी होने शुरू हो गए हैं। सिलेंडर चोरी का एक मामला जालंधर के बस्ती एरिया की राजा गार्डन कालोनी में सामने आया है। जहां एक घर के अंदर से स्कूटी सवार युवक 3 सिलेंडर ले गए। इसके अलावा भार्गव कैंप के अधीन आने वाले इलाके में सिलेंडर चोरी करते हुए 2 लोगों को काबू किया गया। इस दौरान लोगों ने रस्सी से हाथ बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की।

घर की महिला प्रोमिला देवी ने बताया कि सिलेंडर उसके पति नरेश सिंह के नाम पर था। महिला ने बताया कि एक सिलेंडर उसका है और 2 सिलेंडर उसके घर के साथ रहने वाले नेपाल निवासी व्यक्ति के हैं। प्रोमिला देवी ने बताया कि उसने घर को ताला लगाया था। वह लेबर का काम करती है और पति के साथ काम पर गई थी।

घटना की सूचना उन्होंने बस्ती पुलिस थाने में दे दी है। पुलिस ने मौका देखा और आसपास के घरों की सीसीटीवी फुटेज ले गई है। पुलिस ने कहा है कि वह जल्द ही चोरी करने वाले युवकों को पकड़कर सिलेंडर रिकवर कर लेगी। अब पता नहीं कौन चोरी करके ले गया है, पहले ही मुश्किल से सिलेंडर भरवाए थे।

बस्ती बावा खेल के राजा गार्डन की गली नंबर 3 से चोरी हुए सिलेंडरों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई हैं। इसमें दो युवक आते दिखाई देते हैं। एक-एक कर घर से अंदर से सिलेंडर निकालते हैं और स्कूटी पर लादकर ले जाते हैं। चोरी की इस घटना का मोहल्ले के लोगों ने रोष जताया है। लोगों ने कहा कि इस वक्त तो सिलेंडर सोने से भी ज्यादा कीमती है। सिलेंडर चोरी होना अब आम होने लगा है।

चोरों ने मास्टर चाबी से खोला दरबाजा

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि चोर ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर घर का दरवाजा खोला। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हेलमेट पहने चोर बड़े आराम से ताला खोलता है। वह पहले एक सिलेंडर स्कूटी के पास रखता है, फिर दूसरा सिलेंडर लाकर स्कूटी की सीट पर रखकर मौके से फरार हो जाता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इसके अलावा भार्गव कैंप क्षेत्र में सिलेंडर चोरी करते हुए 2 लोगों को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने रस्सी से हाथ बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की। जिसके बाद लोगों ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस के हवाले दोनों को कर दिया। बताया जा रहा है कि काबू किए गए दोनों व्यक्ति मामा-भांजा है।

व्यक्ति ने बताया दोनों चोरों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ढूंढकर बस्ती दानिशमंदा से काबू किया गया और दोनों से सिलेंडर भी बरामद कर लिया गया है। व्यक्ति ने कहा कि चूल्हा ठीक करने के बहाने में दोनों व्यक्ति इलाके में आते है और उसके बाद घटना को अंजाम देते है।

सिलेंडर को स्कूटी पर रखते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।
सिलेंडर को स्कूटी पर रखते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।

केमिस्ट्री गुरु प्रोफेसर एमपी सिंह बोले- वह मौके पर मौजूद थे

केमिस्ट्री गुरु प्रोफेसर एमपी सिंह ने बताया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद थे। उन्होंने जानकारी दी कि स्कूटी सवार चोर ने एक नेपाली के घर में इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित नेपाली राम बहादुर और प्रवासी राम नरेश ने पुलिस को बताया कि चोर तीन सिलेंडर लेकर फरार हुआ है, हालांकि सीसीटीवी फुटेज में चोर दो सिलेंडर ले जाता हुआ दिख रहा है।

Share This Article
Leave a comment