अखंड केसरी ब्यूरो :- सीमा पार से हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Punjab Police की काउंटर इंटेलिजेंस विंग अमृतसर ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक तस्कर के संपर्क में था और वहीं से मिल रहे निर्देशों के आधार पर पंजाब में आगे नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क सीमा पार से संचालित हो रहा था, जिसमें पाकिस्तानी हैंडलरों की भूमिका भी सामने आई है। इस मामले में अमृतसर के State Special Operation Cell (एसएसओसी) थाने में NDPS Act के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक तलाशने में जुटी हुई है, ताकि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके और इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हालत में नशे के इस अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
