चंडीगढ़ के अस्पताल से फांसी की सजा काट रहा कैदी पुलिसकर्मी को धक्का मारकर फरार : 5 साल की बच्ची का रेप कर की थी हत्या

चंडीगढ़चंडीगढ़ के अस्पताल से फांसी की सजा काट रहा कैदी पुलिसकर्मी को धक्का मारकर फरार हो गया। कैदी ने पुलिसकर्मी से छुड़ाकर हथकड़ी भी निकाल कर फेंक दी। मामले में अब पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है।
चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 अस्पताल से भागता आरोपी। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 अस्पताल से भागता आरोपी।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी सोनू ने 5 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में उसे लुधियाना की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। वह लुधियाना सेंट्रल जेल में बीमार हुआ था। जिसके बाद पंजाब पुलिस उसे चेकअप के लिए चंडीगढ़ के GMCH अस्पताल लेकर आई थी।

चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 अस्पताल में आरोपी के चेकअप के लिए लाई थी पुलिस।
चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 अस्पताल में आरोपी के चेकअप के लिए लाई थी पुलिस

पढ़िए अस्पताल से कैसे फरार हुआ आरोपी…

  • इलाज करवाने लुधियाना जेल आया सोनू: आरोपी सोनू सिंह (29) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव टेसाही बुजुर्ग का रहने वाला है। सोनू लुधियाना सेंट्रल जेल में फांसी की सजा काट रहा है। आरोपी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा है।
  • आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया: पंजाब पुलिस चंडीगढ़ के सोमवार को जीएमसीएच- 32 में आरोपी सोनू को इलाज कराने के लिए लेकर आई थी। देर रात करीब 12 बजे उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया। उसकी निगरानी में तैनात पुलिसकर्मी फिर उसे शौचालय ले गए।
  • पुलिसकर्मी को धक्का से देकर फरार हो गया: सोनू ने पुलिस जैसे ही शौचालय में लेकर पहुंची उसने मौका पाकर पुलिसकर्मी को धक्का दिया और भाग निकला। इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी को ढूंढने में लग गई।
चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन-34 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन-34 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बलात्कार के बाद बेड में छिपाया था शव

आरोपी सोनू को मार्च 2025 में लुधियाना की अदालत ने फांसी की सजा और साढ़े पांच लाख रुपए जुर्माने लगाया था। सोनू पर आरोप लगा कि उसने 28 दिसंबर 2023 को एक पांच वर्षीय बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया था, उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बेड के बॉक्स में छिपाकर फरार हो गया था।

बच्ची के लापता होने पर पुलिस ने जब जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में सोनू बच्ची के साथ जाते हुए नजर   आया। कमरे का ताला तोड़ने पर पुलिस को बेड से बच्ची का शव बरामद हुआ। डीएनए रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर अदालत ने सोनू सिंह को फांसी की सजा सुनाई थी।

Share This Article
Leave a comment