पोस्टमॉर्टम के बाद बेटी की लाश घर पहुंची अंतिम संस्कार : मां ने चूड़ियां पहनाईं, मेहंदी लगाई, दुल्हन का जोड़ा भी रखा; पड़ोसी ने रेप न कर पाने पर हत्या की

जालंधर/राहुल

पंजाब के जालंधर में रेप की कोशिश में नाकाम होने पर पड़ोसी की कत्ल की गई 13 साल की लड़की का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार होगा। श्मशान घाट ले जाने से पहले मां ने बेटी को चूड़ियां पहनाकर हाथों में मेंहदी लगाई। उसकी लाश के साथ दुल्हन का जोड़ा भी रखा। पोस्टमॉर्टम के बाद बेटी की लाश घर पहुंची तो मां रोते हुए बोली कि मैंने बेटी की शादी के लिए बहुत सपने संजोकर रखे थे, उन्हें पूरा किए बिना इसे नहीं भेजूंगी।

शनिवार रात को लड़की अपनी सहेली से मिलने पड़ोस में गई थी। जहां सहेली और उसकी मां नहीं थी। सहेली के पिता ने उसे पकड़ लिया और रेप की कोशिश की। लड़की ने आरोपी से बचने के लिए हाथ-पैर मारे तो उसने तार से गला घोटकर उसे मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया।  जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। कोई पता न चलने पर CCTV खंगाले गए। जिसमें वह पड़ोसी के घर जाते हुए दिखी। पुलिस ने पहले जांच कर कहा कि अंदर कोई नहीं है लेकिन जब लोग अंदर घुसे तो बाथरूम से लाश बरामद कर ली।

लड़की को संस्कार के लिए ले जाने से पहले विलाप करते परिजन। - Dainik Bhaskar

लड़की को संस्कार के लिए ले जाने से पहले विलाप करते परिजन।

इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। उसके घर पर पथराव भी किया। लोगों ने रात 1 बजे तक प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ कत्ल और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जिस वक्त ये वारदात की, उसकी पत्नी और बेटी अपने मायके लुधियाना गई थी। इस मामले में ACP गगनदीप सिंह घुम्मन ने कहा कि घर की चेकिंग कर कुछ न होने की बात कहने वाले ASI मंगतराम को सस्पेंड कर दिया गया है।

आरोपी को भीड़ से बचाकर पुलिस ने हिरासत में लिया।
आरोपी को भीड़ से बचाकर पुलिस ने हिरासत में लिया।
आरोपी को पिटाई करती भीड़ और इनसेट में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की फाइल फोटो।
आरोपी को पिटाई करती भीड़ और इनसेट में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की फाइल फोटो।
बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाती पुलिस।
बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाती पुलिस।
सीसीटीवी में जाती दिखी लड़की।
सीसीटीवी में जाती दिखी लड़की।
जानिए पूरा मामला…
  • घर से शाम 4 बजे निकली थी: 13 साल की बच्ची रविवार शाम करीब 4:00 बजे अपनी सहेली के घर जाने के लिए निकली। परिवार वालों ने बताया कि वह रोज की तरह बाहर गई थी। करीब 4:30 बजे के बाद जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसे आसपास ढूंढना शुरू किया। गली के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गली की एक महिला उपासना के मुताबिक, 6:00 से 6:30 बजे के बीच शोर हुआ और मोहल्ले को पता चला कि बच्ची गायब है।
  • CCTV से हुआ खुलासा: 4:02 बजे की CCTV फुटेज में बच्ची ब्लैक ड्रेस में गली से गुजरती दिखती है। उससे कुछ सेकेंड पहले एक महिला दो बच्चों के साथ गली से गुजरती है। बच्ची तेज कदमों से आगे बढ़ती है। गली में खड़ी एक कार का सहारा लेकर वह अपने जूते ठीक करती है और 4:05 बजे के करीब सहेली के घर के सामने वाले पड़ोसी 48 वर्षीय रिंपी उर्फ हैप्पी के घर अंदर जाती दिखती है। इसके बाद वह बाहर नहीं निकलती। इस पर लोगों ने पुलिस को बुलाया।
गली में खड़ी एक कार का सहारा लेकर वह अपने जूते ठीक करती है।
गली में खड़ी एक कार का सहारा लेकर वह अपने जूते ठीक करती है।
  • आरोपी की पत्नी बोली- मैं लुधियाना में हूं: लड़की की तलाश के दौरान आरोपी की पत्नी को फोन किया गया। पत्नी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ मायके लुधियाना गई है। पत्नी ने पति पर शक करने से भी इनकार किया। पुलिस ने घर का गेट खुलवाया। घर से बाहर आकर ASI मंगतराम ने कहा कि अंदर कुछ नहीं है। वहां कोई लड़की नहीं है।
  • लोगों ने खुद खोज शुरू की: 8:00 बजे के करीब, बच्ची अभी तक नहीं मिली तो मोहल्ले में हंगामा शुरू हो गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने सही तरीके से तलाशी नहीं ली। इस बीच कई लोग खुद घर के अंदर घुसे और कमरों, स्टोर और बाथरूम की तलाशी शुरू की। कुछ देर बाद लोगों ने बाथरूम में बच्ची का शव बरामद कर लिया। शव देखते ही बच्ची की मां बेसुध हो गई और पूरे इलाके में मातम फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की गई।
  • आरोपी की पिटाई, घर पर पथराव: शव मिलने के तुरंत बाद गुस्से से भरी भीड़ ने आरोपी रिंपी उर्फ हैप्पी को पकड़ लिया और उसकी ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। उसके घर पर पथराव भी किया गया। पुलिस की कस्टडी में होने के बावजूद लोग उसे पीटते रहे। भीड़ का आरोप था कि पुलिस ने लापरवाही की, इसलिए आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
मृतक बच्ची की फाइल फोटो।
मृतक बच्ची की फाइल फोटो।
  • पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया: 11:00 बजे के आसपास वरिष्ठ अधिकारी, डीएसपी, एसडीएम और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझाने की कोशिश की और आरोपी को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला। गुस्साई भीड़ पुलिस से भिड़ गई। कई लोग चिल्ला रहे थे। “यहीं पर तेल डालकर जला दो, नहीं तो पुलिस छोड़ देगी।” कुछ लोग पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
  • आरोपी अस्पताल में भर्ती, एएसआई सस्पेंड किया: भीड़ की पिटाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और FIR दर्ज की। आरोपी पर कत्ल और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ADCP गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि घर में गलत जांच रिपोर्ट देने वाले ASI मंगतराम को सस्पेंड कर दिया गया है। लोग लगातार यही आरोप लगा रहे थे कि अगर पुलिस ने पहली बार घर ठीक से चेक किया होता, तो बच्ची जल्दी मिल जाती।
Share This Article
Leave a comment