लुधियाना । पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल में एक असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और दो हवालातियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने जेल के अंदर LED लाइट की बॉडी में डबल टेप लगाकर नशीला पदार्थ छिपाया था यह मामला तब सामने आया जब DSP सिक्योरिटी जगजीत सिंह ने अचानक जेल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान LED के पास से नशे की खेप बरामद हुई।

लुधियाना सेंट्रल जेल। फाइल फोटो
- तलाशी के दौरान हुआ खुलासा: लुधियाना सेंट्रल जेल में DSP सिक्योरिटी जगजीत सिंह ने अचानक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक LED की बॉडी के साथ डबल टेप से चिपकाया गया नशीला पदार्थ और मोबाइल फोन बरामद हुए।
- क्या-क्या मिला?: तलाशी में पुलिस को 84 ग्राम भूरे रंग का नशीला पदार्थ, 121 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ और 10 मोबाइल फोन मिले हैं।
- किसका था सामान?: जांच में सामने आया कि ये सारा सामान जेल में बंद दो हवालातियों- फिरोजदीन और दीपक का था। दोनों ने जेल के नियमों का उल्लंघन करते हुए यह साजिश रची थी
असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट के जरिए पहुंचता था सामान
गिरफ्तार किए गए असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट के माध्यम से यह सामान जेल में पहुंचाया गया था। जेल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
