आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत : मृतकों में ज्यादातर महिलाएं; ज्यादा भीड़ से रेलिंग गिरी

श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हैं। रेलिंग गिरने की वजह से हादसा हुआ। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को भगदड़ मच गई। - Dainik Bhaskar

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को भगदड़ मच गई।

मंदिर में सुबह से बहुत भीड़ थी। लोग दर्शन जल्दी करने के लिए धक्का-मुक्की करते देखे गए।
मंदिर में सुबह से बहुत भीड़ थी। लोग दर्शन जल्दी करने के लिए धक्का-मुक्की करते देखे गए।

भगदड़ के कई वीडियो सामने आए हैं,जिसमें मंदिर की सीढ़ियों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। इनमें महिलाएं, बच्चें और कई बुजुर्ग भी थे। इसी दौरान रेलिंग गिर गई और लोग भीड़ से दबने लगे।महिलाएं और बच्चे बाहर निकलने के लिए चीखते-चिल्लाते दिखे। कई तो अपनी जान बचाने के लिए लोगों के ऊपर चढ़कर निकलते दिखे।

वहीं, हादसे ही बाद के वीडियो में लोग भीड़ में दबी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते दिखे। महिलाएं भगदड़ वाली जगह पर इधर-उधर बेसुध पड़ी दिखाई दीं। लोगों ने भीड़ में से महिलाओं को उनके हाथ-पैर पकड़कर खींचते दिखाई दिए।

गृह मंत्री बोलीं- भारी भीड़ के कारण हादसा

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने बताया कि मंदिर में हर हफ्ते करीब 1500 से 2000 श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आज एकादशी होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक थी। उन्होंने बताया कि मंदिर पहली मंजिल पर स्थित है और यहां जाने के लिए 20 सीढ़ियां हैं। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और रेलिंग टूट गई, जिससे भगदड़ मच गई।

धक्का-मुक्की हुई तो लोग गिरने लगे। अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चे भी फंस गए।
धक्का-मुक्की हुई तो लोग गिरने लगे। अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चे भी फंस गए।
मंदिर में लोग लाइन तोड़कर रेलिंग पार कर जबरन घुस रहे थे।
मंदिर में लोग लाइन तोड़कर रेलिंग पार कर जबरन घुस रहे थे।
घायलों को बचाने के लिए लोगों ने सीपीआर देने की कोशिश की।
घायलों को बचाने के लिए लोगों ने सीपीआर देने की कोशिश की।
स्थानीय लोग और भक्तों ने घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोग और भक्तों ने घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
महिलाओं को भगदड़ से निकलने में दिक्कत हुई। लोगों ने उन्हें वहीं घेर लिया।
महिलाओं को भगदड़ से निकलने में दिक्कत हुई। लोगों ने उन्हें वहीं घेर लिया।
स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर तक पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर तक पहुंचाया।
मंदिर भगदड़ की खबर सुनने के बाद कई लोग बिना दर्शन के लौट गए।
मंदिर भगदड़ की खबर सुनने के बाद कई लोग बिना दर्शन के लौट गए।

 

Share This Article
Leave a comment