उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पर जहां इस समय दूर-दूर तक केवल बर्फ की बर्फ के दीदार हो रहे हैं।
उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड में भी सुरक्षा में मुस्तैद हैं जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पर जहां इस समय दूर-दूर तक केवल बर्फ की बर्फ के दीदार हो रहे हैं। धाम और आसपास का क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से पूरी तरह ढका हुआ है। शीतकाल में उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ठंड के बावजूद पूरी प्रतिबद्धता के साथ वो अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। चुनौतियों के बीच जवानों द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है और परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।