12वीं छात्रा ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड किया : परिवार का आरोप-एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाया; अश्लील वीडियो भेजकर कर रहा था ब्लैकमेल

बेटी की मौत पर रोती मां और इनसेट में छात्रा सारिका की फाइल फोटो।
कपूरथला पंजाब के कपूरथला में 12वीं छात्रा ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार का आरोप है कि एक युवक ने छात्रा को प्रेम के जाल में फंसाया। फिर उसे शादी के लिए मजबूर करने लगा था। उसे अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने फंदा लगा लिया। जिस वक्त उसने सुसाइड किया, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ खुदकुशी को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रेड कर रही हैं।
बेटी की मौत पर रोती मां और इनसेट में छात्रा सारिका की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarबेटी की मौत पर रोती मां और इनसेट में छात्रा सारिका की फाइल फोटो।

पिता रामकुमार ने कहा कि मेरी जवान बेटी को युवक की ब्लैकमेलिंग की वजह से जान देनी पड़ी।
पिता रामकुमार ने कहा कि मेरी जवान बेटी को युवक की ब्लैकमेलिंग की वजह से जान देनी पड़ी।

जानिए पूरा मामला…

  • 12वीं में पढ़ती थी सारिका, युवक ने प्रेम जाल में फंसाया: पुलिस के मुताबिक कपूरथला के लाहोरी गेट के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि उसकी बेटी सारिका सरकारी स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। इस दौरान गांव मंसूरवाल के एक युवक पवनदीप ने उसे प्रेम के जाल में फंसा लिया। वह उससे बात करता रहता था। उससे मिलता था। इस दौरान उसने उसकी कुछ फोटो खींच लीं और वीडियो बना लिए।
  • शादी न करने पर फोन कर धमकाने लगा: पिता राजकुमार ने आगे बताया कि इसके बाद वह सारिका को शादी करने के लिए मजबूर करने लगा। सारिका ने इससे इनकार किया तो वह सारिका को फोन कर धमकाने लगा। उसने सारिका को धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ ऐसी फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।
  • पिता को पता चला तो युवक को समझाया: पिता राजकुमार ने कहा कि जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने बेटी से बात की। बेटी से सारा मामला पता चलने के बाद उन्होंने आरोपी युवक पवनदीप को समझाया। उसे कहा कि सारिका अभी पढ़ रही है। उसे इस प्रेम वगैरह की समझ नहीं है। वह उसे परेशान करना बंद कर दे।
  • युवक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा: पिता के मुताबिक समझाने के बावजूद पवनदीप नहीं सुधरा और सारिका को फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर करने लगा। इससे सारिका काफी परेशान रहने लगी। मंगलवार शाम को वह स्कूल से लौटी। उस वक्त मैं छोटी बेटी के साथ चला गया। सारिका घर में अकेली रह गई। इसी दौरान उसने पंखे से फंदा लगा लिया। जब वह शाम को घर पहुंचे तो सारिका फंदे पर लटकी मिली।
  • फंदे से निकाल अस्पताल ले गए, तब तक मौत हो गई : पिता ने बताया कि वह तुरंत सारिका को फंदे से निकालकर सिविल अस्पताल ले गए। मगर, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने कहा कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद कपूरथला पुलिस वहां पहुंची और आरोपी पवनदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए वारिसों को सौंप दिया गया है।

पुलिस बोली- केस दर्ज किया, मोबाइल की जांच होगी SHO

अमनदीप नाहर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने कहा कि आरोपी के ब्लैकमेल व शादी के दबाव के डर व तनाव की वजह से छात्रा ने सुसाइड किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल की जांच होगी कि उसने छात्रा के किस तरह के वीडियो बनाए थे। इसके अलावा वह लड़की को कितने फोन करता था, इसके लिए उसकी भी कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment