जालंधर के भार्गव कैंप अड्डे में कपड़े की एक दुकान में लगी आग : लोगों ने शटर तोड़कर बिजली सप्लाई काटी, दुकानदार बोला-लाखों रुपए का हुआ नुकसान

जालंधर। जालंधर के भार्गव कैंप अड्डे में कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इससे पहले लोगों ने अपने तौर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर लोगों ने दुकान के शटर को तोड़ा जिससे अंदर पानी की बौछार की गई।

घटना सुबह 10 बजे के करीब की है। संडे के कारण सुबह बाजार की इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली थीं। इस दौरान बाजार के लोगों ने देखा कि कपड़े ने की एक दुकान से धुएं का गुबार उठ रहा है। इस पर फायर ब्रिगेड और बस्ती थाने की पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौका संभालते हुए आग को बुझाया।

आग लगने के बाद दुकान के शटर को तोड़ने लोग।
आग लगने के बाद दुकान के शटर को तोड़ने लोग।
भार्गव कैंप में आग बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
भार्गव कैंप में आग बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
आग लगने के कारण दुकान के अंदर रखा सारा कपड़ा जल गया।
आग लगने के कारण दुकान के अंदर रखा सारा कपड़ा जल गया।

दुकान के अंदर सारा कपड़ा जला

लोगों ने बताया कि जिस दुकान में आग लगी वो रेडिमेड गारमेंट की दुकान है। आग लगने की सूचना दुकानदार को भी दे दी गई। इसके बाद दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया। आग के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। दुकान के अंदर सारा कपड़ा चल चुका है। दुकानदार ने बताया कि उसने सर्दी के सीजन का कपड़ा डाल रखा था। उसे लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

बड़ी संख्या में मदद के लिए पहुंचे लोग

दुकान से धुआं उठता देख आस-पास के लोग बड़ी संख्या में दुकान के बाहर एकत्रित हो गए। लोगों ने पहले बाल्टियों से पानी फेंककर आगे बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद दूसरी दुकानों को बचाने के लिए आग के बीच दुकान की छत पर चढ़कर पावर सप्लाई काटी।

भार्गव कैंप अड्डे का ये बाजार घनी आबादी वाला एरिया है। यहां बाजार में 50 से ज्यादा दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं। आग के कारण पास की दो दुकानों की दीवारों और बोर्ड को भी नुकसान पहुंचा है।

Share This Article
Leave a comment