अमृतसर- पंजाब के अमृतसर आग में झुलसकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आग ऊपर वाले कमरे में भड़की और व्यक्ति घबराकर अपना सामान बचाने अंदर गया, लेकिन लपटों में घिरकर बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने कहा कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

हादसे में कमरे का सामान जलकर पूरी तरह राख हुआ।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच करती हुई।
कैसे हुआ हादसा, पढ़िए…
- मौके पर ही तोड़ा दम: पूरा मामला अमृतसर के रेस कोर्स रोड का है। कोठी नंबर 166 के रहने वाले बुजुर्ग किरन आहुजा के घर के ऊपरी कमरे में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ भी संभालना मुश्किल हो गया। इसी दौरान बुजुर्ग किरन आहुजा आग की चपेट में आ गए, और मौके पर ही मौत हो गई। आग लगते ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
- जरूरी सामान लेने अंदर गया था बुजुर्ग: SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आग घर के ऊपर वाले कमरे में लगी थी। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद मृतक व्यक्ति घबराहट में अपने कुछ जरूरी सामान को बचाने के लिए कमरे में चला गया। लेकिन जैसे ही वह अंदर गया।
- पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी
- बाहर निकलने का कोई मौका ही नहीं मिला: आग अचानक भड़क उठी और कमरा धुएं और तेज लपटों से भर गया। आग इतनी तेज बढ़ी कि व्यक्ति को बाहर निकलने का कोई मौका ही नहीं मिला और वह अंदर ही बुरी तरह झुलस गया। जब पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक किरन आहुजा, जिसकी आग में झुलसकर मौत हुई।
पुलिस बोली- आग लगने के कारणों की जांच की जा रही
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कमरे का बड़ा हिस्सा जल चुका था। पुलिस का कहना है कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
