टॉयलेट के बहाने थाने से भागा आरोपी : एसआई को दिया धक्का, दो पुलिस कर्मी घायल, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

DSP भारत भुषण घटना के बारे में जानकारी देते हुए।
जालंधर/फगवाड़ा  जालंधर के साथ लगते फगवाड़ा के थाना रावलपिंडी में लड़ाई झगड़े के केस पर पकड़ा आरोपी एसआई को धक्का देकर भागने लगा। एसआई ने शोर मचाया तो शोर सुनकर गेट पर खड़े लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना में दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। आरोपी रजत को चार नवंबर को बबेली गांव में एक झगड़े में दायर केस में पकड़ा गया था। डीएसपी ने कहा थाने से भागना एक अपराध है। पुलिस कर्मचारियों को घायल करना भी अपराध है। DSP ने एसएचओ को अरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

आज आरोपी का दोस्त मिलने आया था

जानकारी देते सब इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि आरोपी रजत उनसे पेशाब करने के लिए जाने की बात कही। मैने कहा कि मुंशी को तेरे साथ भेज रहा हूं। इसपर उसने मुझे धक्का मार भागने लगा। मैने शोर मचाया तो बाहर खड़े लोगों ने उसको पकड़ लिया। आज उसके दोस्त उसको थाने में मिलने के लिए आए थे। उन्होंने देखा कि थानेदार अकेला ही है। उसको धक्का दे कर उसने भागने की कोशिश की। धक्का देने से थानेदार के नाक से खून बहने लगा। उसने शोर मचाया तो थाने में मौजूद लोगों ने उसको गेट के पास से पकड़ लिया।

2 पुलिस वाले हुए घायल

जब लोगों ने उसको पकड़़ा पीछे से एक आदमी आवाज दे रहा था छोड़ दो छोड दो। बाद में पता चला कि वह आदमी इस अरोपी रजत का दोस्त था। डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने न केवल थाने से भागने की कोशिश की, बल्कि पुलिस कर्मियों को धक्का देकर घायल भी किया, जो एक गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में नए आरोप जोड़कर सजा बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और फरार होने की कोशिश करने के तहत मामला दर्ज करने आदेश डीएसपी ने दिए हैं।

Share This Article
Leave a comment