‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से मशहूर एक्टर पंकज धीर का 68 की उम्र में निधन, कैंसर से पीड़ित थे

एक्टर पंकज धीर (68) का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया था। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।  पंकज धीर ने हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शोज में देखा गया। वे आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों भी दिखे। पंकज का बेटा निकितिन धीर भी अभिनेता हैं। निकितिन की शादी कृतिका सेंगर से हुई है।

Share This Article
Leave a comment