328 स्वरूपों के मुद्दे पर अकाली दल का बड़ा कदम: चंडीगढ़ DGP ऑफिस पहुंचे नेता

मोहाली शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की मीटिंग चंडीगढ़ में प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में सपंन्न हो गई है। मीटिंग के बाद शिरोमणि अकाली दल के लीडर प्रधान सुखबीर बाद की अगुवाई में डीजीपी गौरव यादव से मिले हैं। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों का मामला उठाया है।

सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने डीजीपी को कह दिया है कि अगर उन्हें अरेस्ट करना चाहते है तो कर सकते हे। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में अकाली डीजीपी दफ़तर के बाहर प्रदर्शन भी कर सकता है। तीन जिलों के यूथ अकाली दल के वर्करों को डीजीपी दफ्तर पहुंचने के लिए कहा गया है।

शिरोमणि अकाली दल की टीम चंडीगढ़ में DPG के ऑफिस में। - Dainik Bhaskar

दूसरी तरफ जेल से सात महीने बाहर आए सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया भी मीटिंग में शामिल हुए हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दोनों अकाली दल एकत्रित हो।कल भी उन्होंने इस बारे में कहा था। उनके इस फैसले का नेताओं ने स्वागत किया। वहीं, जरूरत पड़ी तो मैं नंगे पैर नेताओं के पास जाऊंगा। वहीं, आप के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा देखते है कि जीता साल इकट्‌ठा होते है या नहीं है।

Share This Article
Leave a comment