बसों का टेंडर रद्द करने के विरोध में शामिल सभी कच्चे मुलाजिम सस्पेंड : सरकार ने धरने को अवैध बताया, सेवाएं खत्म करने की मेल भेजी, जुर्माना भी लगाया

पंजाब में किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द करने के विरोध में चल रही हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। विभाग ने इस संबंध में सभी कच्चे मुलाजिमों को मेल भेज दी है। इसमें कहा गया कि उन्होंने इल्लीगल धरने में भाग लेकर सरकार का आर्थिक नुकसान किया है। इसके चलते उनको रूट पर बस न चलाने के एवज में जुर्माना किया जाता है और सेवाओं से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है।

Share This Article
Leave a comment