मोहाली में होटल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां : पार्किंग में खड़े कर्मचारी ने भागकर बचाई जान, दो कारों को नुकसान; इलाके में मची अफरातफरी

मोहाली। मोहाली के जीरकपुर के पटियाला हाईवे पर दिनदहाड़े एक होटल कर्मचारी पर गोलीबारी हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई है। कर्मचारी ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि फायरिंग में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जीरकपुर में होटल मुलाजिम पर चली गोलियां।
जीरकपुर में होटल मुलाजिम पर चली गोलियां।

होटल एमएम क्राउन के मुलाजिम पर हमला

यह मामला दोपहर सवा एक बजे के करीब का है। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित होटल एमएम क्राउन के मुलाजिम पर हुआ है। वह अपने होटल के बाहर पार्किंग में खड़ा था। तभी अचानक फायरिंग हुई। ऐसा लगा जैसे पटाखे हो रहे हों। इसी बीच होटल कर्मी डर गया। उसने मुश्किल से गाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई।

हालांकि, इस दौरान दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी कार में आए थे या फिर बाइक पर। पुलिस की तरफ से वहां पर स्थित सभी होटलों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment